सागर- कलेक्टर सख्त निर्देश पर किसानों से उर्वरक में वसूली पड़ी भारी! बीना में दुकानदार पर FIR दर्ज

 

सागर जिले में किसानों से उर्वरकों की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली करने वालों पर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कृषि विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीना में एक उर्वरक विक्रेता पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने का मामला सामने आया है, जिसके बाद संबंधित फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीना क्षेत्र का है, जहां ग्राम दुरुवा निवासी किसान सुरेंद्र सिंह दांगी ने कृषि विभाग से शिकायत की थी कि मेसर्स शुभम ट्रेडर्स द्वारा एनपीके 20:20:0:13 उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही कृषि विभाग की टीम हरकत में आ गई।

 

 

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोघे और अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अधिकारियों ने किसानों और फर्म संचालक के बयान दर्ज किए तथा स्थल पंचनामा तैयार किया। जांच के दौरान सामने आया कि किसानों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचा गया था। इसके अलावा दुकान पर उर्वरक की मूल्य सूची, स्टॉक और विक्रय दर बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं किया गया था। जब टीम ने आवश्यक दस्तावेज मांगे तो फर्म संचालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

 

प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बीना थाने में संबंधित फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कृषि विभाग ने साफ किया है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों के हितों के खिलाफ काम करने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.