Sagar- बार बार युवक को डस रहा कोबरा, रहस्यमयी मामले से पूरा गांव हैरान, जानें क्या है ?

 

सागर जिले के बंडा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में डर और रहस्य का माहौल बना दिया है। एक 18 वर्षीय युवक के पीछे मानो मौत बार-बार दस्तक दे रही हो। हैरानी की बात यह है कि पिछले 8 महीनों में युवक को एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार बार सांप डस चुका है। हर बार परिवार की सांसें थम गईं, लेकिन हर बार युवक मौत को मात देकर वापस लौट आया।

 

 

मामला बंडा क्षेत्र के धुरमार गांव का है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला नमन चौबे इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार रात फिर वही खौफनाक मंजर सामने आया। बताया जा रहा है कि नमन घर में था, तभी अचानक सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और शरीर में बुखार व बेचैनी बढ़ गई। घबराए परिजन तुरंत उसे बंडा अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

 

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब पूरे परिवार को डरा रहा है — आखिर बार-बार नमन ही सांप का निशाना क्यों बन रहा है?

नमन के चाचा प्रभुदयाल चौबे ने बताया कि पहली बार नवंबर 2025 में सांप ने उसे डसा था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दिसंबर में फिर सांप ने हमला कर दिया। इसके बाद जनवरी में तीसरी बार और अब चौथी बार यह घटना हुई है।

 

 

लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरा परिवार दहशत में है। हालांकि एक बात राहत देने वाली भी है — परिवार ने अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय हर बार तुरंत अस्पताल का रुख किया। समय पर इलाज मिलने से नमन की चारों बार जान बच गई।

 

 


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.