बारिश ने मचाया हाहाकार, जलमग्न हुआ इलाका, पानी में बहने से 2 बच्चों की गई जान

 

लगातार बारिश अब मुसीबत का सबब बनने लगी है शुरूआती बारिश में ही ऐसा आलम है की बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है क्योंकि बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं इस बीच एक दुखद घटना भी सामने आई है। जहां पानी के तेज बहाव में बहने और जलभराव की वजह से दो बच्चों की जान चली गयी। घटना एमपी के सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के बापचा गांव से सामने आई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की आष्टा में लगातार कई घंटों से मूसलाधार बारिश जारी थी। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा था। कई घर पानी में डूब गए। पूरे इलाके में कई फ़ीट ऊपर से पानी गुजर रहा था। इसी दौरान एक बेहद दुखद खबर सामने आई। जहां आष्टा के बापचा गांव में पानी के तेज बहाव और जलभराव की चपेट में आने से दो बच्चों की डूबने से जान चली गई। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की आष्टा क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। लगातार बरसते हुए पानी से क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। इसी बीच सामने आई घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग ज़िंदगी की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है। साथ ही सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। प्रभावित इलाकों पर विशेष तौर से नज़र रखी जा रही है।------


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.