बिजली खंबे पर काम करते समय कर्मचारी को लगा झटका,नीचे गिरने से गई जान, परिजनों का बुरा हाल

 


विद्युत पोल पर काम करते समय एक कर्मचारी को करंट का जोरदार झटका लगा वह नीचे गिरा और उसकी जान चली गई। एक पल में हँसता खेलता हुआ परिवार उजड़ गया। घटना के बाद परिजनों का लापरवाह अफसरों पर गुस्सा फूट पड़ा। उनकी माने तो इस संकट की घड़ी में बिजली कम्पनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी न तो मौके पर पहुंचा न प्रशासन ने कोई सुध ली। दर्दनाक घटना उज्जैन जिले के इंदौर रोड स्थित पंथ पिपलई से सामने आई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बिजली कंपनी में बीते 12 साल से काम कर रहा कर्मचारी सुनील सोलंकी की ड्यूटी के दौरान खंभे पर काम करते समय करंट लग गया जिससे वह नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल सुनील को ग्रामीणों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने डेड बॉडी का पीएम कराने के बाद परिजनों को बॉडी सौंपी।

 

 

 

 

वहीं परिजनों का आरोप है कि दुःख की इस घड़ी में बिजली कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी, न ही प्रशासन ने कोई सुध ली। ग्रामीणों की मदद से ही सुनील को अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के प्रबंध किए गए। मृतक की पत्नी और दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पीड़ित परिवार सड़क पर न्याय की गुहार लगा रहा है। अपनों को खोने का दर्द परिजनों की आंखों में साफ झलक रहा है और वे अब प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

 

 

 

 

परिवार ने सरकार और बिजली विभाग से तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि सुनील ने विभाग के लिए अपनी जान दांव पर लगाई, ऐसे में विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वे परिवार को संभाले। ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना पर अब सियासत और विरोध के सुर भी तेज होते दिख रहे हैं। फिलहाल, पूरा परिवार मुआवजे की आस में शासन के अगले कदम का इंतजार कर रहा है। ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.