बिना नंबर की बाइक से शराब की तस्करी,संगठन ने पकड़वाई तीन पेटी शराब, एक गिरफ्तार एक फरार

 

बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। लेकिन जब मानव भगवती कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सदस्यों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने भण्डाफोड़ करते हुए शराब को पकड़वाया। जिसके बाद पुलिस ने तीन पेटी शराब जप्त की साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया। कार्यवाई पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवार गांव में की गयी। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। जिस बाइक से शराब की तस्करी कीजै रही थी उसमें नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक बघवार गांव स्थित शराब दुकान से अवैध रूप से शराब की खेप बगरोड़ की ओर ले जाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल-112 और एसपी को सूचना दी। जिसके आधार पर बघवार तिगड्डा पर ग्रामवासियों के सहयोग से घेराबंदी की गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ब्रजेंद्र को अवैध शराब समेत पकड़ लिया गया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जब्त शराब, मोटरसाइकिल और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कराई।

 

 

 

इस दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा की संगठन लंबे समय से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान चला रहा है। अवैध शराब, गांजा, जुआ और अन्य अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनहित और सामाजिक सुरक्षा के लिए संगठन भविष्य में भी प्रशासन और आमजन के सहयोग से ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखेगा।------


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.