सागर में महिला का बवाल, दुधमुंही बच्ची को नाले में फेंका, बोली जिसका बच्चा है वही ले जाये !

 

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो, ये बात कोई यूं ही नहीं कही जाती, एक माँ तो अपने बच्चे को सीने से चिपकाकर रखती है कलेजे से लगाकर रखती है। लेकिन सागर में एक माँ ने जो किया उसे सुनकर आपको भी गुस्सा आएगा। करीब एक महीने की मासूम दुधमुंही बच्ची को उसकी ही माँ ने नाले में फेंक दिया। जी हाँ सागर शहर के गोपालगंज थाना अंतर्गत रविंद्र भवन के पास ये पूरा घटनाक्रम हुआ। लेकिन कहते हैं की जाको राखे साइयां मार सके न कोये, बच्ची को आसपास मौजूद लोगों ने नाले से बाहर निकालते हुए उसकी जान बचा ली। लेकिन वह घायल हुई है।

 

 

 

इस दौरान बच्ची की माँ पास ही मौजूद थी। लोगों ने उससे इसका कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ भी ठीक से नहीं बताया। उसकी बातों से समझ आ रहा था की वह गुमराह कर रही है। महिला कहां की रहने वाली वाली है ठीक से नहीं बता रही थी। उसने कभी सागर के मकरोनिया तो कभी महाराजपुर का रहने वाला बताया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गयी थी। जिसकी मदद से महिला और बच्चे को गोपालगंज थाने भेजा गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी थी।

 

 

 

 

वहीं ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई की करीब एक साल अपने पति को छोड़कर मकरोनिया निवासी कथित प्रेमी गंधर्व अहिरवार के साथ रह रही थी। जिससे उसे एक बच्ची हुई। लेकिन अब वह युवक उसे नहीं अपना रहा है महिला का कहना है की जिसकी बच्ची है वही अपने साथ ले जाए। महिला मानसिक रूप से कमजोर नज़र आ रही थी। खैर ये जांच का विषय है। बताया गया की पहले उसने बस स्टैंड के पास हंगामा किया था। इसके बाद वह नगर निगम के नजदीक पहुंची और रविंद्र ग्रंथालय के सामने बच्ची को नाले में फेंक दिया।

 

 

 

 


जब महिला ने अपनी मासूम बेटी को नाले में फेंका तो आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। जहां महिला और बच्चे को पुलिस के सुपुर्द किया गया। फ़िलहाल गोपालगंज थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गयी है।

जब महिला से बात की गयी तो उसने बताया की जिसका बच्चा है वही अपने साथ ले जाए। उसने मकरोनिया निवासी कथित प्रेमी गंधर्व अहिरवार का नाम बताया है। उसका कहना है की वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रह रही थी। तभी उसने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन अब वो उसे नहीं अपना रहा है। जिससे उसने बच्ची को फेंक दिया था।
स्थानीय लोगों और राहगीर ने बताया की उन्होंने बच्ची को बचाया साथ ही पुलिस को भी सूचना दी थी। महिला कुछ भी ठीक से नहीं बता रही थी।
फिलहाल गोपालगंज पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।------


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.