खेतों में बोवनी करने गए किसानों पर गिरी बिजली, दो की गई जान, गांव में पसर गया मातम | SAGAR TV NEWS

 

किसान खेतों में बुवाई करने गए हुए थे उन्हें क्या पता था की अगले ही पल क्या होने वाला है। मौसम कहर बनकर उन पर ही टूट पड़ेगा। आसमानी आफत की वजह से दो किसानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली की है। दुखद जान चले जाने के बाद से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

बताया जा रहा है की किसान खेतों में बुवाई करने गए हुए थे। ट्रेक्टर से कार्य किया जा रहा था ड्राइवर के अलावा अन्य तीन लोग सवार थे। तभी अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश होने लगी। जिससे बचने किसानों ने तिरपाल ओढ़ ली। इसी दौरान उन पर बिजली गिरने से दो किसानों की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

 

जानकारी के मुताबिक करीब 4 किसान अपने खेतों पर बुवाई का काम कर रहे थे की तभी मौसम में बदला हुआ और बारिश होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजू लोधी और जगन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बक्सवाहा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए बकस्वाहा सामुदायिक अस्पताल लाया गया था। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई।
इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।-

 

 


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.