सागर- म-र्डर के प्रयास मामले में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार, मंत्री ने जताया विरोध, 2 साल पुराना है मामला !

 


सागर जिले की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मर्डर के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे युवा भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी को गिरफ्तार किया गया है। मामला करीब दो साल पुराना है। वहीं इसके बाद अब प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस कार्यवाई का विरोध करते हुए निंदा व्यक्त की है। सबसे बड़ा सवाल ये है की मामला 2024 का है। लेकिन पुलिस ने अभी गिरफ्तारी क्यों की, इससे पहले कार्यवाई क्यों नहीं की गयी। जबकि सर्वजीत कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। अगर वह फरार थे तो पहले उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

बता दें की सागर जिले की बांदरी थाना पुलिस ने मर्डर के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी को गिरफ्तार किया है पुलिस की माने तो आरोपी साल 2024 में दर्ज मामले में लगातार फरार था।

थाना प्रभारी सुमेर सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2024 में बांदरी थाना क्षेत्र स्थित सौरभ ढाबा पर सर्वजीत लोधी ने अपने साथियों के साथ कथित रूप से फायरिंग और मारपीट की थी। जिसके बाद उसके खिलाफ मर्डर के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की है।

वहीं मामले में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोशल मीडिया X पर सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी का विरोध जताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा की यह कार्रवाई उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई है उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है।

इस मामले में सबसे बड़ी हैरानी और दिलचस्प बात ये है की अगर सर्वजीत लोधी के खिलाफ 2024 में मर्डर के प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस उन्हें फरार बता रही थी। ऐसे में अभी तक उनकी गिरफ्तारी आखिर क्यों नहीं की जा सकी। जबकि यह चर्चा जोरों पर है की इस दौरान सर्वजीत जिला पंचायत की बैठकों और कई राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहे। अब ऐसी क्या मजबूरी थी की पुलिस को अचानक कार्यवाई कर उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.