गल्ला व्यापारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट, आधी रात डकैती से सनसनी और फिर!

 

देर रात की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी के घर में घुसकर फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाया, हाथ-पैर बांधे और बंदूक की नोक पर पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुखी पिपरिया गांव का है। जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी विजय जैन अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच छह नकाबपोश बदमाश बाउंड्री के सहारे घर में घुस आए।

बताया जा रहा है कि ऊपर का गेट खुला होने के कारण बदमाश सीधे कमरे तक पहुंच गए। आरोपियों ने व्यापारी विजय जैन की कनपटी पर बंदूक तान दी और साड़ी व कपड़ों की मदद से उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद अलमारी की चाबी मांगी गई। परिवार के अनुसार जब व्यापारी की पत्नी ने चाबी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने बंदूक की बट से हमला कर दिया। पति की हालत देखकर घबराई पत्नी ने अलमारी की चाबी दे दी। इसके बाद बदमाश लगभग 7 से 8 तोला सोना, पहने हुए जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपी दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए ताकि घटना की सूचना तुरंत पुलिस तक न पहुंच सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.