एशियन गेम्स के घोड़े के नाम पर 1.62 करोड़ की साइबर ठगी नाकाम, साइबर पुलिस ने बचाई पूरी रकम

 

साइबर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज कार्रवाई से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को नाकाम कर दिया है। एशियन गेम्स की तैयारी के लिए खरीदे जा रहे एक घोड़े के नाम पर ठगों ने 1 करोड़ 62 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश की थी। ईमेल स्पूफिंग के जरिए अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार को निशाना बनाया गया, लेकिन समय रहते शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने पूरी रकम सुरक्षित वापस दिला दी। यह मामला एमपी के इंदौर की अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार और पोलो खिलाड़ी सुदीप्ति हजेला से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुदीप्ति एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए एक विदेशी कंपनी से घोड़ा खरीद रही थीं। इसी दौरान साइबर ठगों ने बेहद शातिर तरीके से कंपनी के नाम से एक फर्जी ईमेल भेजा और बैंक खाते में बदलाव की जानकारी दी।

ईमेल पूरी तरह असली जैसा दिखाई दे रहा था, जिसके कारण पीड़िता को किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। ईमेल पर भरोसा करते हुए उन्होंने करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कुछ समय बाद जब जानकारी की पुष्टि की गई तो पता चला कि रकम गलत खाते में चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राज्य साइबर सेल जोन इंदौर को शिकायत दी गई। शिकायत मिलते ही साइबर टीम हरकत में आई और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित बैंक खाते पर तुरंत होल्ड लगवाया गया, जिससे रकम की निकासी रोक दी गई।

इसके बाद साइबर सेल ने बैंक अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आखिरकार पूरी 1 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में सुरक्षित वापस करा दी। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बैंक खाते में बदलाव संबंधी ईमेल पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पहले संबंधित संस्था या कंपनी से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि जरूर करें।


By - sagar tv news
05-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.