प्राचार्य के ट्रांसफर पर छात्राओं का हल्लाबोल, 3 घंटे सड़क पर बैठीं सैकड़ों बालिकाएं

 

एमपी के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां शासकीय कन्या विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने अपने प्राचार्य के ट्रांसफर के विरोध में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा इलाका चर्चा का विषय बन गया। अपने प्रिय प्राचार्य अर्जुन सिंह दवारे के तबादले से नाराज छात्राओं ने स्कूल के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और करीब तीन घंटे तक कड़ी धूप में सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

 

 

 

स्कूल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर बैठ गईं, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य अर्जुन सिंह दवारे के कार्यकाल में स्कूल का शैक्षणिक माहौल काफी बेहतर हुआ था। पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हुआ और विद्यार्थियों को नई सुविधाएं भी मिलीं।

 

 

 

 

छात्राओं का आरोप था कि जिस तरह अचानक उनका ट्रांसफर किया गया है, उससे वे बेहद आहत हैं। उनका कहना था कि यदि ऐसे शिक्षकों को हटाया जाएगा तो शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान एक और बात चर्चा का विषय बनी रही। छात्राओं और मौजूद लोगों का आरोप था कि करीब तीन घंटे तक कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बताया गया कि अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कई फोन व्यस्त मिले और कुछ अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते नजर आए।

 

 

 

 

हालांकि बाद में नायब तहसीलदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर प्राचार्य का ट्रांसफर निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह तबादला कथित रूप से स्थानीय विवादों से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.