Sagar -आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की गई जान, दो झुलसकर पहुंचे अस्पताल
इन दिनों मानसून सक्रिय है और लगातार मौसम में बदलाव के बाद भारी बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन ऐसे में कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र से भी दुखद खबर सामने आई है। जहां अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे एक मजदूर की जान चली गयी। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया की खुरई देहात थाना क्षेत्र के बाहरपुर और गढ़ौला जागीर गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई। बाहरपुर में खेत में बोनी कर रहे किसान और मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे एक मजदूर की जान चली गई। वहीं खेत मालिक और एक मजदूर घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसके अलावा गढ़ौला जागीर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान का सेप्टिक टैंक टूट गया।
बाहरपुर गांव के रहने वाले किसान थान सिंह सिंह दांगी ने बताया की वह अपने खेत में बोवनी करा रहे थे। साथ ही दो मजदूर राजेंद्र आदिवासी निवासी कनेरा गौंड़ और उसका चचेरा भाई अरविंद गौड़ भी काम कर रहे थे। अचानक बादल गरजने लगे और बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वह और अरविंद पानी के टैंकर के नीचे जाकर छिप गए। जबकि राजेन्द्र वहीं जामुन के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। जैसे ही पेड़ पर बिजली गिरी तो राजेन्द्र उसकी चपेट में आ गया। और उसने दम तोड़ दिया। आकाशीय बिजली से राजेन्द्र का आधा शरीर जल गया था। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।------