क्या नाले के तेज बहाव में बह गया पांच साल का बच्चा, घंटों चला रेस्क्यू, लेकिन नहीं मिल सका बच्चा
छोटी सी लापरवाही कई दफा बड़ी और घातक साबित हो जाती है। कुछ ऐसा ही एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ भी हुआ। वह अचानक से लापता हो गया। लोगों को ऐसी आशंका है की वह बारिश के बाद पानी के तेज बहाव में बह गया होगा। जिससे नाले में रेस्क्यू अभियान चलाकर उसकी तलाश की गयी। लेकिन कई घंटों के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। दुखद घटना एमपी के मंदसौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुरा इलाके से सामने आई है। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे को आख़िरी बार खुले नाले के पास देखा गया था। जिसके बाद वह अचानक से लापता हो गया। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बच्चे के गुम होने के बाद से नाले में रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। लेकिन टीमों को काफी देर तक सफलता नहीं मिल पाई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक,नगर पालिका अध्यक्ष समेत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक खानपुरा इलाके के नीलम शाह दरगाह के पास पांच साल का बच्चा मौजूद था। बारिश हो रही थी इसी बीच बच्चा अचानक से लापता हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। जहां पोकलेन और जेसीबी की मदद से कचरा हटाकर बच्चे की तलाश की गयी। लेकिन खबर पढ़े जाने तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। घटना बीते रविवार को शाम के समय की है जिसके बाद देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा था। फिलहाल बच्चे की तलाश जारी थी।--