सागर विवि का छात्र अचानक हुआ गायब, फिर इस हाल में मिला, पाकिस्तान के नंबरों से की जा रही थी जालसाजी

 

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक छात्र ने साइबर फ्रॉड और लोन एजेंटों के दबाव से परेशान होकर घातक कदम उठा लिया। जिसके बाद सनसनी फ़ैल गयी। घटना सागर जिले के बीना थाना अंतर्गत छोटी बजरिया इलाके की है। जहां एक लॉज में उसने अपनी जान दे दी। मृतक का नाम अमन प्रजापति है।

 

 


बताया जा रहा है की पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर उसके साथ जालसाजी की जा रही थी और उससे रुपये ऐंठे जा रहे थे। हैरानी की बात तो ये है की 7 जुलाई को मृतक अमन के बड़े भाई प्रीतेश की शादी होनी थी। जिसकी तैयारियां घर पर चल रही थीं। ऐसे में अमन का यह कदम पूरे परिवार और गांव के लिए सदमे जैसा है। परिजनों का बुरा हाल है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक बीना के छोटी बजरिया स्थित एक लॉज के कमरे में एक सागर विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने साइबर फ्रॉड और लोन एजेंटों के दबाव से परेशान होकर बड़ा कदम उठाया।
लॉज मालिक राजू सोनकर ने बताया की अमन प्रजापति निवासी मुगावली, जिला अशोकनगर शुक्रवार की शाम को लॉज में ठहरा था। उसने कहा था कि रात में उठा देना, उसे प्रयागराज की ट्रेन पकड़नी है। ट्रेन के समय से पहले जब स्टाफ उसे उठाने गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई ताला लगा हुआ था। जब खिड़की से झांककर देखा तो अमन बुरे हाल में था। सूचना के बाद परिवार बीना पहुंचा।

 

 

 

 


अमन सागर विश्वविद्यालय में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। जो सागर के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और सागर के पोद्दार कॉलोनी में रहता था। बीते 2 जुलाई को वह बिना बताए घर से निकल गया था। न वह सागर पहुंचा और न ही उसका लोकेशन मिल रहा था। परिवार ने सागर के गोपालगंज थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अमन के बड़े भाई सुनील प्रजापति ने बताया कि पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर उसके साथ जालसाजी की जा रही थी। उससे रुपये ऐंठे जा रहे थे। 7 जुलाई को अमन के बड़े भाई की शादी होनी थी।------


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.