Sagar - 108 एम्बुलेंस चालक की लापरवाही, बिजली के तार तोड़कर तत्काल भागा, लोग हुए परेशान

 

सागर जिले के खुरई में 108 एम्बुलेंस चालक की भारी लापरवाही सामने आई है। इस दौरान एक बड़ी घटना होने से भी टल गयी। दरअसल खुरई के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास 108 की टक्कर से बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए। जिससे कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। वहीं एम्बुलेंस चालक मौके से तत्काल भाग निकला। जब तक लोग घरों से बाहर निकले चालक भाग चुका था। इस दौरान करीब 10 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों को परेशान होना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर बिजली विभाग की टीम पहुंची और सप्लाई बहाल की।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की ये पूरी घटना भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास संत कवरदास वार्ड की एक गली की है। वार्ड के लोगों ने बताया की एक 108 एम्बुलेंस किसी मरीज को छोड़कर गली से निकल रही थी। तभी उसने नीचे लटक रहे बिजली के तारों को तोड़ दिया। जिससे बिजली के तार टूट गए। जब तक लोग घर से निकल पाते तब तक वह भाग निकला। बाइक से पीछा भी किया लेकिन तब तक वह तेज रफ्तार से एम्बुलेंस भगा ले गया।

 

 

 

 

गंभीर बात ये है की अगर उस समय एम्बुलेंस में मरीज होता तो करंट भी फैल सकता था और बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने सें वार्डवासियों को उमस भरी गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गली में रहने वाले करीब 8 से 10 घरों में अंधेरा छा गया। वहीं सूचना लगते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टूटे हुए बिजली के तारों को जोड़ते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की।------


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.