एमपी-महाराष्ट्र की सीमा पर बहने वाली नदी का बढ़ा जलस्तर, दो चार पहिया वाहन बह गए, अलर्ट जारी

 

तेज बारिश और लगातार बरसता हुआ पानी कई जगहों पर मुसीबत का सबब भी बन रहा है। पानी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसी तरह एक नदी के बहाव की चपेट में आ जाने से दो बड़े वाहन पानी में ही बह गए। बताया जा रहा है की लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। वाहनों को सुरक्षित जगह पर नहीं ले जाया जा सका। जिससे दोनों वाहन पानी में बह गए। ये तस्वीरें बालाघाट जिले के बाघ नदी से सामने आई हैं। जहां लगातार बारिश से बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। 

 

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर बहने वाली बाघ नदी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया है। दो चार पहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। यह पूरी घटना मध्यप्रदेश के अंधियाटोला और महाराष्ट्र के गल्लाटोला के बीच स्थित बाघ नदी पर बने पुल के पास हुई। 

 

बताया गया की पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों वाहन नदी किनारे खड़े किये थे। लेकिन सुबह से जारी तेज बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों वाहन तेज बहाव में बह गए। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाघ नदी उफान पर है। बढ़ते जलस्तर के चलते नदी किनारे खड़े वाहन सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जाए जा सके जो तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। 

 

ऐसी जानकारी है की घटना के काफी समय बाद भी राहत और बचाव कार्य के लिए कोई विभाग या प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं लगातार बारिश के बावजूद नदी किनारे कई अन्य वाहन खड़े हुए थे। जिससे अन्य घटना की आशंका बनी हुई थी। 

 

दोनों राज्यों के प्रशासन ने लोगों से अपील की है की नदी और नालों के किनारे जाने से बचें। बारिश के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।-


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.