सागर- मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 100 बिस्तरीय अस्पताल का काम शुरू, पुराना गिराकर बनेगा नया अस्पताल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सागर जिले के बीना में करीब एक साल पहले 100 बिस्तरीय अस्पताल की घोषणा की थी। जिसके बाद अब प्रशासनिक अमले ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। यहां पर पचास साल पुराने भवन को गिराकर तीन मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन विकसित किया जाना है। इसी को लेकर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव अग्रवाल, एनएचएम के सब इंजीनियर सुजाता, आर्किटेक्ट जयदीप पटेल और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत मांझी ने अस्पताल परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी।
बताया जा रहा है की निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने आर्किटेक्ट जयदीप पटेल को निर्देश दिए की 53 साल पुराने अस्पताल भवन को डिस्मेंटल करके नए 100 बिस्तर विस्तार भवन का 3 मंजिला डिजाइन जल्द तैयार करें। आगे की कार्यवाही नक्शा बनने के बाद की जाएगी। योजना के अनुसार पुरानी बिल्डिंग में चल रहे एनबीएसयू, एनआरएस, एक्स-रे रूम और अलग-अलग ऑफिस कक्षों को पहले अस्पताल परिसर में ही बने नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद पुराने भवन को पूरी तरह डिस्मेंटल किया जाएगा। जिसके बाद उसी जगह पर 100 बिस्तरीय क्षमता वाला अत्याधुनिक 3 मंजिला अस्पताल भवन विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल नेशनल हेल्थ मिशन को भेजा जा रहा है। वहां से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही डिस्मेंटल और निर्माण कार्य शुरू होगा।------