कॉलेज में नई यूनिफार्म का विरोध, आक्रोशित छात्राओं ने किया चक्काजाम,सड़क पर लगा लंबा जाम !

 

कॉलेज में नई यूनिफार्म लागू किये जाने के फैसले को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। इसी को लेकर छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। साथ ही उनका आक्रोश सड़कों पर भी दिखाई दिया। बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं चौराहे पर पहुंची और चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। तस्वीरें जबलपुर से सामने आई हैं। सूचना मिलते ही उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, कॉलेज प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां छात्राओं से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

बताया गया की होम साइंस कालेज में नई यूनिफार्म लागू किए जाने के फैसले का विरोध किया जा रहा है। छात्राएं कॉलेज परिसर से शास्त्री ब्रिज चौराहे पहुंचीं और चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि वर्तमान यूनिफार्म पूरी तरह उपयोग योग्य है। इसके बावजूद नए सत्र में नई यूनिफार्म अनिवार्य किए जाने का निर्णय उचित नहीं है। उनका आरोप था कि लगातार यूनिफार्म में बदलाव किए जाने से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए यह निर्णय परेशानी का कारण बन गया है। छात्राओं ने कहा की कॉलेज में पढ़ने वाली कई छात्राएं ऐसे परिवारों से आती हैं जहां शिक्षा, परिवहन और अन्य खर्चों का प्रबंधन करना ही चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में हर कुछ समय में नई यूनिफार्म खरीदना उनके लिए मुश्किल है। साथ ही कहा की जब पुरानी यूनिफार्म अच्छी स्थिति में है। तो नई ड्रेस खरीदने कीअनिवार्यता समझ से परे है।

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से निर्णय वापस लेने की मांग की। छात्राएं बोली जब तक समाधान नहीं होता तब तक विरोध जारी रहेगा।

इस बात की सूचना मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, कॉलेज प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने छात्राओं को समाधान निकालने का आश्वासन दिया।------


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.