तालाब में युवक का श व मिलने से सनसनी! दोस्तों पर ह त्या की आशंका, परिजनों ने उठाए सवाल

 

एमपी के जबलपुर के सूपाताल स्थित रामायण मंदिर के पीछे तालाब में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान अमर सिंह राठौर के रूप में हुई है, जो बीती 4 जुलाई की रात से लापता बताया जा रहा था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए युवक के कुछ दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार अमर सिंह राठौर मजदूरी और पुट्टी-पेंटिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह 4 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। इसी बीच रविवार को सूपाताल रामायण मंदिर के पीछे स्थित तालाब में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई।

मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान अमर सिंह राठौर के रूप में की। घटनास्थल के आसपास मृतक के कपड़े भी बरामद हुए हैं, जिससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि अमर के दोस्त कन्नू सिंह, शेरू सिंह और सनी सिंह उसके साथ आखिरी बार देखे गए थे। परिवार का कहना है कि जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे उनका शक और गहरा हो गया है।

मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.