लालची पति ने दहेज़ की चाह में पत्नी को आग में ज़िंदा जला दिया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने और शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है। जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए ज़िंदा जला दिया। उसकी हालत गंभीर है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये पूरी घटना थाना अंतर्गत कुआंखेड़ा गांव से सामने आयी है। उसके भाई भगवत सिंह लोधी का ऐसा आरोप है। की घटना की जानकारी ससुराल पक्ष से छुपाने के लिए पति ने दूसरे क्षेत्र में अपने जीजा के घर चार दिनों तक पत्नी को बंधक बनाए रखा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति और जीजा मौके से फरार हो गए। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। वहीँ हटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जबेरा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव चंडीचोपरा में संजो बाई लोधी की शादी गजेंद्र सिंह लोधी के साथ चार साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही गजेंद्र अपनी पत्नी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर उसने केरोसिन डालकर उसे जला दिया। और चार दिनों तक एक झोपड़ी में बंधक बनाए रखा। पीड़िता के भाई का कहना है की उसने अपनी बहन को वहाँ से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। जहाँ हटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और आरोपी पति की तलाश की जा रही है। मामले में हटा थाना प्रभारी श्याम बेन ने जानकारी दी।


By - Aakib khan (Damoh MP)
09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.