सागर- नगर निगम कर्मचारियों का बिगुल! 15वें दिन भी धरना जारी, 8 जुलाई से कामबंद हड़ताल की चेतावनी

 

सागर नगर निगम में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने इस बार अनोखे अंदाज में शंख, झालर और ढोल बजाकर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 8 जुलाई से कामबंद हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसका असर पूरे शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है।

 

 

पुराने और नए नगर निगम कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने शंख, ढोल और झालर बजाकर निगम प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।

 

 

धरना स्थल को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन लगातार कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निगमायुक्त द्वारा मांगों के समाधान के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थापना शाखा में व्याप्त अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों पर भी सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की।

 

 

कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की अगली रणनीति भी घोषित कर दी है। नेताओं ने बताया कि 7 जुलाई को निगम प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भी यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 8 जुलाई से कामबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

 

 


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.