करोड़ों की MD ड्र ग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका ! 4 तस्कर गिरफ्तार

 

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों के नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। हैरानी की बात यह है कि किराए के एक मकान में पिछले कई महीनों से यह पूरा खेल चल रहा था और आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

 

 

मामला मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की।

 

 

 

जैसे ही पुलिस मकान के अंदर पहुंची, वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। पूरा कमरा किसी आधुनिक केमिस्ट्री लैब जैसा दिखाई दे रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में केमिकल, बीकर, फ्लास्क, जार, मापने वाले उपकरण और एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया।

 

 

 

तलाशी के दौरान पुलिस को एक पैकेट से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स भी मिली। पुलिस ने मौके से पूरी लैब और अवैध सामग्री जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जो रीवा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार रीवा से लेकर मुंबई तक जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह किन-किन जिलों और राज्यों में नशे की सप्लाई करता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस का मानना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.