Sagar- फर्जी डेटा पर कलेक्टर का एक्शन ! गलत जानकारी भरने वाली ANM होंगी सस्पेंड

 

सागर जिले में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। स्वास्थ्य पोर्टल पर फर्जी और गलत डेटा अपलोड करने के मामले पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने साफ कहा है कि गलत जानकारी अपलोड करने वाली एएनएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

 

 

 

इस फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सोमवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान यह सामने आया कि कुछ मामलों में स्वास्थ्य पोर्टल पर गलत और संदिग्ध जानकारी दर्ज की जा रही है, जिससे वास्तविक स्थिति प्रभावित हो रही है।

 

 

 

 

कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सही डेटा बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज की जाएगी तो हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सही पहचान नहीं हो पाएगी और इससे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गलत या फर्जी डेटा दर्ज करने वाली एएनएम के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए। साथ ही आंकड़ों में हेरफेर करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने को भी कहा।

 

 

 

 

बैठक में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की कोई भी गर्भवती महिला जांच और पंजीयन से वंचित न रहे। प्रथम से लेकर चौथी एएनसी जांच तक का पूरा रिकॉर्ड सही तरीके से पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

 

 

 

 

इसके अलावा उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की शत-प्रतिशत पहचान, गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के उपचार और नवविवाहित महिलाओं की समग्र आईडी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही टीबी, मलेरिया, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम और पोषण पुनर्वास केंद्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने की अंतिम चेतावनी भी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने को लेकर कलेक्टर का यह रुख अब चर्चा का विषय बन गया है।


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.