सड़क पर गिरे बिजली के तार से युवक की मौत, बारिश बनी मौत का जाल!

 

तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। सड़क पर गिरे बिजली के तार ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। हरिफाटक चौराहे पर स्कूटर से गुजर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों ने बिजली कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि विभाग भी अपनी गलती मान रहा है।

मामला एमपी के उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के हरिफाटक चौराहे का है, जहां रविवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान 30 वर्षीय आशिक पटेल अपने स्कूटर से वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह काम से लौटते समय रास्ते में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि सड़क पर मौत उनका इंतजार कर रही है।

जैसे ही आशिक उस जगह पहुंचे, वह टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। कुछ समय तक लोग युवक की मदद करने के बजाय अपनी सुरक्षा में लगे रहे क्योंकि सड़क पर बिजली का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिजली कंपनी की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री जयंत ठाकुर ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में पोल और तार शिफ्टिंग का कार्य होना था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.