छोटे गांव से बड़ा कमाल! AI ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने वाले शिवम के घर पहुंचे SDM

 

एक छोटे से गांव से निकली बड़ी प्रतिभा अब प्रशासन का भी ध्यान अपनी ओर खींच रही है। एमपी के डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड के करौंदी गांव के युवा इनोवेटर शिवम साहू ने घर के एक छोटे से कमरे को एआई लैब में बदलकर ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार कर दिया है। शिवम की इस उपलब्धि की जानकारी सामने आने के बाद शहपुरा एसडीएम आईएएस ऐश्वर्य वर्मा और तहसीलदार आर.पी. मार्को खुद उनके घर पहुंचे और इस अनोखे नवाचार को करीब से देखा।

घर के छोटे से कमरे में तैयार की गई इस एआई लैब को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। शिवम ने सीमित संसाधनों के बावजूद तकनीक के क्षेत्र में ऐसा काम कर दिखाया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अधिकारियों ने रोबोट की कार्यप्रणाली, उसकी तकनीकी खूबियों और भविष्य में उसके उपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने शिवम की प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और प्रोत्साहन की है। अधिकारियों ने शिवम को शासन की स्टार्टअप और नवाचार योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा ताकि इस तकनीक को और बड़े स्तर तक पहुंचाया जा सके।

इस दौरान शिवम साहू ने अपने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया। शिवम ने बताया कि उनका सपना पूरी तरह स्वदेशी एआई तकनीक विकसित करना है, जिसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किया जा सके। करौंदी जैसे छोटे गांव से निकलकर तकनीक की दुनिया में पहचान बना रहे शिवम अब जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.