15 साल पहले शादी 11 साल की बेटी, अब कथित लव जिहाद का निकला मामला, पहचान छिपाकर शादी का आरोप !
एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर शादी करने, इसके बाद धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ये मामला ग्वालियर से सामने आया, जो कथित लव जिहाद का बताया जा रहा है। बताया गया की युवक और महिला की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी।
जिनकी एक 11 साल की बेटी भी है लेकिन आरोप है की युवक ने पहचान छिपाकर उससे शादी की, वहीं बेटी के जन्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की जा रही है। फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शुरूआती जांच में सामने आया की युवक पहले से शादीशुदा है उसके बच्चे भी हैं।
ये पूरा घटनाक्रम ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी क्षेत्र का है। जहां रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया की आरोपी अयूब खान ने अपनी पहचान छिपाकर करीब 15 साल पहले उससे शादी की थी। जिसके करीब तीन साल बाद एक बेटी हुई। इसी के बाद आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है की इंकार करने पर मारपीट की गयी। वहीं उसे 10 लाख रुपये में बेचने और जान से मारने की धमकी भी दी गयी। महिला का कहना है की उसे पता चला की युवक पहले से चार बच्चों का पिता है।
सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और सख्त कार्यवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है की तथ्यों के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।------