पाइप लाइन मरम्मत के दौरान मजदूर के ऊपर आ गिरा मलवा, गड्ढे में दबकर गंभीर घायल हुआ मजदूर

पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूर गड्ढे में काम करने उतरा तभी उसके ऊपर मलवा भरभराकर गिर गया। जिसके साथ कंक्रीट भी थी। जिससे मजदूर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर चीख पुकार मच गयी। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। घटना विदिशा जिले के करैयाखेड़ा रोड से सामने आई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। तभी नगर पालिका के एक मजदूर के ऊपर अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। जिससे वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

 

बताया गया की करैयाखेड़ा रोड पर मुख्य पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुटी थी। तभी मजदूर मोहर सिंह कुशवाहा पाइपलाइन को दुरुस्त करने गहरे गड्ढे के अंदर उतरा। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गई। मजदूर के ऊपर मिटटी के अलावा कंक्रीट और मलबा भी आ गिरा। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। आसपास मौजूद लोगों और साथी कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू करते हुए मजदूर को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी।------


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.