ASI ने वर्दी को लजाया, रिश्वत मांगते कैमरे में छप गए, बोले बताओ कितना पैसा दोगे,टीआई खत-रनाक है बहुत !

 

पुलिस थाने में वर्दी पहनकर बैठे एएसआई साहब जो खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर जेल भेजने की बात भी की जा रही है लेकिन साहब ये भूल गए की वो जो कह रहे हैं वो सब मोबाइल के कैमरे में कैद हो रहा है। पुलिस विभाग को शर्मसार किये जाने का ये मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ थाने से सामने आया है। रिश्वतखोरी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की कैमरे में कैद होने वाले एएसआई जमानत दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे हैं वीडियो में सुना जा सकता है की वह 10 हजार से लेकर 50 हजार तक की रिश्वत की बात कर रहे हैं। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई कर एएसआई को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के भी आदेश दिया हैं।

ये कथित वायरल वीडियो मुरैना जिले के सबलगढ़ थाने के एएसआई रामबाबू निबोरिया का बताया जा रहा है। जिसमें एएसआई एक परिवार से बातचीत कर रहे हैं। और कह रहे हैं की अगर जेल जाने से बचना है और थाने से ही जमानत चाहिए, तो इसके लिए पैसे देने होंगे। वह 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की रकम की बात कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बकासुर गांव में बीते एक जुलाई को विवाद हुआ था। उसी मामले में आरोपी पक्ष जमानत की प्रक्रिया के लिए थाने पहुंचा था। आरोप है कि एएसआई ने उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। सामने आये वीडियो में एएसआई थाना प्रभारी के नाम का भी जिक्र कर रहे हैं। और कह रहे हैं की टीआई साहब बहुत खतरनाक हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी धर्मराज मीना ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया। प्राथमिक जांच में एएसआई के खिलाफ आरोप सही पाए जाने प्रकार्यवाई की गयी। वहीं एडिशनल एसपी को जांच सौंपी गयी है। फ़िलहाल जांच जारी है।
सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।------


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.