लोगों को ठगी से बचाने,साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस का अनोखा संदेश, जुंबा पर थिरके थाना प्रभारी
लोगों को लगातार साइबर अपराधों को लेकर जागरूक किया जा रहा है इन सब चीजों से बचने के लिए तरह-तरह के सुझाव दिए जा रहे हैं वहीं लोगों को और भी जागरूक करने के लिहाज से पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया जो चर्चाओं में बना हुआ है। थाना परिसर से मैराथॉन दौड़ आयोजित की गयी। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। वहीं इससे पहले पुलिस जवान जुंबा की धुन पर थिरकते हुए नज़र आये। खुद थाना प्रभारी भी पर जमकर थिरके। ये नज़ारा एमपी के खंडवा जिले से सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने सेफ क्लिक का सन्देश भी दिया।
दरअसल साइबर अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने खंडवा पुलिस ने अनोखा अंदाज अपनाया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली थाना परिसर से सेफ क्लिक अभियान के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जोशीले जुंबा और एक्सरसाइज से हुई। जहां थाना प्रभारी और पुलिस जवान संगीत की धुन पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। बारिश के बीच पूरे उत्साह के साथ मैराथन दौड़ शुरू हुई।
कार्यक्रम को शहर एडिशनल एसपी महेंद्र तरनेकर और ग्रामीण एडिशनल एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारिश भी पुलिस के जोश को नहीं रोक सकी और जवानों ने सेफ क्लिक का संदेश देते हुए शहरवासियों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
इस दौरान पुलिस जवान पूरे उत्साह में नज़र आ रहे थे। जुंबा के बीच और बारिश का रोमांच साथ ही साथ साइबर सुरक्षा का संदेश।------