भाजपा मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन का जश्न, बुलेट से फोड़े पटाखे, रहवासी हुए परेशान, कानून की उड़ाई धज्जियां !

 

भाजपा के नेता का जन्मदिन जोरों शोरों से मनाया जा रहा था। जो की बुरा नहीं है जश्न मनाना ख़ुशी मनाना अच्छी बात है। लेकिन जश्न में हुड़दंग करना आखिर कहां तक सही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। ढोल नगाड़े बजाये गए। तस्वीरें इंदौर से सामने आई। बताया जा रहा है की मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के समर्थकों ने बुलेट बाइक से जमकर पटाखे फोड़े।

 

 

 

ये सिलसिला तकरीबन दस से पंद्रह मिनिट तक चला। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नज़र आ रहा है मंडल अध्यक्ष के समर्थक रॉयल एनफील्ड बाइक से तेज आवाज में पटाखे फोड़ रहे हैं। ढोल बजाये जा रहे हैं। जश्न के दौरान खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस दौरान रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

 

बताया गया की इंदौर के विधानसभा-2 के बीजेपी मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन समारोह का मौका था जिसको लेकर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। लोग उन्हें बधाइयां देने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जन्मदिन के मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान तेज आवाज और लगातार हो रहे शोर से आसपास की कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

वीडियो सामने आने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कानून सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही है। बड़ा सवाल ये है की वीडियो सामने आने के बाद क्या सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी या नहीं या मामला रफा दफा कर दिया जायेगा।
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।------


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.