सागर- विकास को ठेंगा दिखाती ये तस्वीरें, ज़रा सी बारिश में भरता सड़कों पर गंदा पानी, हा-दसे का आशंका !

 

सागर में विकास की पोल खोलती हुई कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कुछ देर की ही बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। सबसे हैरानी की बात ये है की बाद में ये समझ नहीं आता की ये सड़क ही है या बड़ा नाला है। क्योंकि नालियों का पानी भी इसके साथ ही सड़कों पर जमा हो जाता है। पैदल निकलना तो दूभर है ही अगर कोई साइकिल या बाइक सवार यहां से निकलता है तो उसे सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। दूसरे वाहनों की वजह से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। कीचड़ से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

 

ये नज़ारा कहीं और नहीं बल्कि सागर के धर्मश्री क्षेत्र के गुलाब बाबा मंदिर के पास का है। एक समस्या और भी है की पानी भरने की वजह से सड़कों के गड्ढे दिखाई नहीं देते। जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
यहां बड़े वाहनों से निकलने वाले लोगों को बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। लेकिन स्कूली बच्चों स्थानीय लोगों और साइकिल, बाइक सवार लोगों को काफी फ़र्क़ पड़ता है।

 

 

दरअसल होता ये है की जब भी बारिश होती है तो कुछ ही देर में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है ऐसे में नालियों का पानी भी सड़कों पर आ जाता है। गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते। यहां आसपास सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी है जहां बच्चे और बच्चियों का आना जाना लगा रहता है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को जाती है।
रात के समय ज्यादा परेशानी जाती है। हर पल दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। समय रहते यहां ध्यान दिए जाने की जरूरत है जिससे कोई दुर्घटना न हो।-

 

 


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.