प्रेम विवाह की जिद बनी मौत की वजह! बेटी की हत्या के आरोप में मां और भाई गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह का विरोध एक युवती की मौत की वजह बन गया। पहले परिवार ने इसे जहरीला पदार्थ खाने का मामला बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। जांच में सामने आया कि युवती की मौत मारपीट से लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एमपी के इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का है। मृतका ज्योति अग्रवाल को उसकी मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने डॉक्टरों और पुलिस को बताया कि ज्योति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।

 

 

लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की मौत जहरीले पदार्थ से नहीं, बल्कि शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और परिजनों सहित पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति एक युवक मयंक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। आरोप है कि 2 अप्रैल को जब परिजनों को ज्योति के मयंक से मिलने की जानकारी मिली तो मां और भाई ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण ज्योति की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

 

 

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग डीवीआर से डिलीट कर दी गई थी। तकनीकी सहायता से डेटा रिकवर कराया गया, जिसमें कथित तौर पर जहर की पुड़िया बाद में रखे जाने के संकेत मिले। पुलिस का दावा है कि इससे घटना को जीवन लीला समाप्त करने की घटना दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला एक बार फिर पारिवारिक विवाद और कथित ऑनर से जुड़े अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.