सब्जी विक्रेताओं का हल्लाबोल! सड़क पर उतरे व्यापारी, एमजी रोड पर घंटों जाम

 

नगर पालिका के एक फैसले ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। सब्जी विक्रेताओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण विक्रेता सड़क पर उतर आए और शहर की सबसे व्यस्त एमजी रोड पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे इलाके का यातायात ठप हो गया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। दरअसल एमपी के आलीराजपुर में नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सब्जी विक्रेताओं को वर्तमान स्थान से हटाकर टंकी ग्राउंड में बैठने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस फैसले का ग्रामीण और महिला सब्जी विक्रेताओं ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

विक्रेताओं का आरोप है कि जिस स्थान पर उन्हें भेजा जा रहा है, वहां चारों ओर गंदगी फैली हुई है। ऐसी जगह पर सब्जियां बेचने से न केवल ग्राहकों की संख्या घटेगी, बल्कि उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट आ जाएगा। इसी विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में विक्रेता एमजी रोड पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण शहर की मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। आम लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विक्रेता अपनी मांगों पर अड़े रहे।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कनेश भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी समाज की महिलाओं को उनके रोजगार से हटाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन मौके पर आकर समाधान नहीं करेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल एमजी रोड पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात है और प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश कर रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या नगर पालिका अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी या आंदोलन और तेज होगा।


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.