शादी के तीन दिन बाद गहने समेटकर रफू चक्कर हुई दुल्हन, दलाल ने लिए 2 लाख, अब भटक रहा परिवार

 

एक युवक की शादी के रिश्ते के लिए परिवार परेशान था। जैसे तैसे बेटे की शादी पक्की हुई लेकिन शादी के महज तीन दिन बाद ही परिवार के साथ खेला हो गया। लुटेरी दुल्हन गहने और दो लाख रूपये की नगदी लेकर चंपत हो गयी। अब बेचारा दूल्हा और उसका परिवार अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। और न्याय के लिए भटक रहा है।

 

 

 

मामला सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र से सामने आया है। जहां शादी की आड़ में परिवार से बड़ी धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित दूल्हे संजीव और उसकी मां के मुताबिक वह लंबे समय से बेटे के लिए लड़की की तलाश में थे। इसी बीच उनकी मुलाकात तजपुरा निवासी इमरान नाम के एक दलाल से हुई। जिसने शादी कराने का झांसा दिया। दलाल ने शादी कराने के एवज में परिवार से 2 लाख रूपये भी ऐंठ लिए।

 

 

 

 

बताया गया की परिवार के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार झांसा दिया गया। पहली दफा दलाल जिस लड़की को लेकर आया वह महज 9 दिन रुकी और गायब हो गयी। इसके बाद दलाल लगातार सहानुभूति देता रहा की ईद के बाद किसी अच्छे परिवार की दूसरी लड़की लेकर आएगा। उसने ऐसा ही किया लेकिन परिवार उसके इरादे नहीं समझ पाया।

 

 

 

 

शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन रात करीब डेढ़ बजे कीमती गहने समेटकर फरार हो गई। जिसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार को ठगी का अहसास हुआ। अब दलाल न पैसे लौटा रहा है न ही बहु का पता है। जबकि थाने में भी शिकायत की जा चुकी है।

 

 

 

 

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है की या तो दलाल इमरान 2 लाख वापस दिलवाए या फिर बेटे संजीव के लिए बहू लाकर दे। पीड़ितों ने प्रशासन से सख्त कार्यवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।------


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.