मामूली बातचीत में बेटा ही बन गया जल्लाद, कुल्हाड़ी से पिता की जान ले ली, आरोपी बेटा गिरफ्तार

 

मामूली विवाद में एक बेटे को ऐसा गुस्सा आया की उसने आव देखा न ताव और अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस जानलेवा हमले में पिता की जान चली गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, साथ ही आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार किया। मामला एमपी के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के लखमा डुंगरिया गांव का है।

 

 

 

बताया जा रहा है की ये वारदात मामूली घरेलू विवाद को लेकर हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने इलाज के दौरान अगले दिन दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

मृतक की पहचान सुरेश कुमार परते के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 6 जुलाई की रात घर में पारिवारिक विवाद हुआ। जो इतना बढ़ गया कि बेटे सुनील कुमार परते ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपने पिता पर हमला कर दिया। जिससे सुरेश कुमार परते गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की।

 

 

 

 

मृतक की पत्नी रामबती बाई के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार परते के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।------


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.