फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे! प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी नंबर से आ तंकी धमकी

 


एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तान से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। दावा है कि व्हाट्सएप पर भेजे गए ऑडियो, वीडियो और कॉल में खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले व्यक्ति ने फिल्म रिलीज नहीं रोकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक एमपी के दतिया के नोएडा निवासी फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी इन दिनों दतिया आए हुए थे। वे प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान 6 जुलाई की देर रात उनके व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज आने लगे।

अमित जानी का आरोप है कि एक व्यक्ति, जिसने खुद को शहजाद भट्टी से जुड़ा बताया, ने ऑडियो और वीडियो भेजकर धमकी दी कि यदि फिल्म की रिलीज नहीं रोकी गई तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। शिकायत के अनुसार धमकी में यह भी कहा गया कि चाहे जितनी सुरक्षा ले लो, तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। अमित जानी का कहना है कि भेजे गए वीडियो में कथित तौर पर हथियारों के बीच खड़ा एक व्यक्ति दिखाई देता है, जो गंभीर धमकियां देता नजर आता है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत दतिया कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और व्हाट्सएप कॉल, विदेशी नंबरों तथा वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी देने वाले की वास्तविक पहचान क्या है और संदेशों की सत्यता कितनी है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। विदेशी नंबरों से मिली इस कथित आतंकी धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि धमकी के पीछे कौन है और इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.