महज आधे घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ चौराहा, निगम के दावों की खुली पोल, परेशान हुए लोग
मानसून के पहले प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े वादे और दावे किये जाते हैं की बारिश के मौसम में किसी को परेशानी नहीं होगी। नालों की सफाई की जाती है ताकि यहां वहां जलभराव न हो। लेकिन मानसून में कुछ देर की ही बारिश में नगर निगम के सारे वादे और दावों की पोल खुल गयी। ये नज़ारा राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां लगातार कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें डीआईजी बंगला चौराहा से सामने आई हैं। इस दौरान आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महज आधे घंटे की बारिश के बाद ये हाल है। तो ज़रा सोचिये जब लगातार कई घंटों तक बारिश होगी तो क्या आलम होगा। इस दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या हुई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते हुए नज़र आये, सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। सड़क पर पानी भरने की वजह से सड़क पर वाहनों की रफ़्तार काफी धीमी गयी थी।
बताया जा रहा है की भोपाल का डीआईजी बंगला चौराहा सिर्फ पहली दफा जलमग्न नहीं हुआ है। बल्कि हर बार बारिश में यहां पर पानी भरने की समस्या देखने को मिल रही है। बारिश से पहले नगर निगम द्वारा नालों की साफ़ सफाई की जाती है। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। लोगों का कहना है की जब सफाई की जाती है तो इस तरह की समस्याएं क्यों देखने को मिल रही है। जलभराव की वजह से दुर्घटनाओं का ख़तरा भी बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से डीआईजी बंगला चौराहे पर स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है।