बांध के गेट खुलते हुए रोमांचित नज़ारा,बड़ी संख्या में लुत्फ़ उठाने पहुंचे लोग, बारिश से लबालब हुआ बांध

 

जैसे उम्मीद की जा रही थी वैसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे नदी तालाबों की रौनक वापिस लौट आई है। नदियां उफान पर बह रही हैं। इसी बीच जब एक बांध के गेट खोले गए तो बेहद अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। और इस पल को निहारने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तस्वीरें उमरिया जिले से सामने आई हैं जहां लगातार बारिश का असर दिखाई दे रहा है।

 

बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर बांध के छह में से दो गेट खोले गए। गेट खुलते ही पानी तेज रफ़्तार से बह निकला। जिसका नज़ारा देखते ही बन रहा था। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग बांध परिसर पहुंच गए। वहीं प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

 

 

बताया जा रहा है की पिछले दो दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जोहिला बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। जिसे सुरक्षित सीमा में बनाए रखने और बांध पर दबाव कम करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने छह में से दो गेट लगभग दो-दो मीटर तक खोलने का निर्णय लिया। जैसे ही इस बात की खबर लोगों को मिली तो जिले भर और आसपास से बड़ी संख्या में लोग बांध का नज़ारा देखने पहुंच गए। लोगों ने मोबाइल के कैमरों में खूबसूरत पलों को कैद किया।

 

 

वहीं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है एहतियात के तौर पर लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, बैरिकेडिंग पार न करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन हर गतिविधि पर नज़र बनाये हुए है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.