हाईवे जाम, सड़क पर बनी दाल-बाटी, मूंग खरीदी को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा!

 

समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में हजारों किसान एकजुट हुए और पहले ट्रैक्टर मार्च निकाला, फिर एमपी के सीहोर जिले के भैरुंदा में इंदौर-भोपाल और भैरुंदा-इंदौर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की पूरी फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीदी प्रक्रिया में लिमिट और तकनीकी परेशानियों के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारी किसानों की मांग है कि प्रशासन खरीदी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े।

आंदोलन उस समय और उग्र हो गया जब किसानों से ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज किसानों ने हाईवे पर ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने साफ कहा कि वे सिर्फ कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपेंगे। इंतजार लंबा होता गया तो किसानों ने सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर भोजन करना शुरू कर दिया, जिसका दृश्य भी चर्चा का विषय बन गया।

घंटों चले इस चक्काजाम के कारण इंदौर, भोपाल और सीहोर की ओर जाने वाले कई वाहन जाम में फंस गए। बसें, निजी वाहन और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.