कोई आखिर कैसे इतना निर्दयी हो सकता है की दहेज़ के लिए जा-न ले ले, नवविवाहिता के ससुराल पर आरोप !

 

कोई आखिर इतना निर्दयी कैसे हो सकता है की एक महिला के गले पर कैंची अड़ाकर उसे जहरीला पदार्थ पिला दे। दहेज़ के लिए उसकी जान ले ले। आज मेरी बहन के साथ हुआ है कल यही चीज हमारे साथ भी हो सकती है अगर न्याय नहीं मिलेगा तो कहां जाएंगे। ये कहना है उस महिला का जिसकी बहन की कथित दहेज़ प्रताड़ना के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। घटना छतरपुर जिले की है। जहां परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही एसपी से न्याय की गुहार भी लगाई है। बताया गया की नवविवाहिता को कथित तौर से दहेज़ के लिए परेशान किया जा रहा था।

 

 

दरअसल छतरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध जान चली गयी। मृतका के पिता ने एसपी से शिकायत कर पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मर्डर का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस में की गयी शिकायत के मुताबिक 24 साल की किरण कुशवाहा की शादी 11 मई 2025 को बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के मोती गांव निवासी हरीनारायण कुशवाहा के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती थी।

 

साथ ही कहा गया की बीते 1 जून 2026 को ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर मारपीट करने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ और डिटर्जेंट पाउडर खिलाकर किरण का मर्डर कर दिया। बड़ामलहरा थाने में शिकायत करने के बावजूद अब तक किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

 


मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ शिकायत करते हुए दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मृतिका की बहन का कहना है की उन्हें आरोपियों को सजा दिलाना है। मामले में
फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच की बात कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.