रहवासी इलाके में घुसा तेंदुआ और बाइक सवार पर बोला धाबा, तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप

 

ज़रा सोचिये की आप बाइक पर सवार होकर सड़क से गुजर रहे हों और आपके सामने अचानक से तेंदुआ आ जाए। आमना-सामना हो जाए तो क्या होगा। इसी तरह की हैरान कर देने वाली तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई हैं। जिसमें एक तेंदुआ रहवासी इलाके में घुस आया। उसने एक बाइक सवार पर हमला भी किया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। घटना इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र से सामने आई है सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों को देखा जा सकता है जिसके बाद बाइक सवार डिलेवरी बॉय अपनी जान बचाकर भागता है। वहीं इसके बाद तेंदुआ एक मकान की बाथरूम में जाकर छिप जाता है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है।

ये पूरी घटना इंदौर के बिचौली मर्दाना की बताई जा रही है जहां मंगलवार रात रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया। सड़क पर घूम रहे तेंदुए ने पहले एक डिलीवरी बॉय पर हमला किया। इसके बाद एक मकान में जा पहुंचा। जिससे परिवार की जान हलक में आ गयी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक तेंदुए को पकड़ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है की जैसे ही तेंदुआ इलाके में घुसा अफरा-तफरी मच गयी। इसी दौरान डिलेवरी बॉय सड़क से गुजर रहा था। तभी सामने से भागता हुआ तेंदुआ आ गया। युवक ने बाइक रोकी तभी तेंदुए ने उस पर हमला बोला और भाग निकला। युवक भी हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर भाग गया। ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

युवक पर हमला बोलने के बाद बाद तेंदुआ एक मकान में पहुंच गया। इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची और मकान के बाहर जाल भी लगाया गया। बेहोश करने ट्रेंकुलाईजर गन भी मंगाई गयी। लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग टीम को आशंका है की तेंदुआ रालामंडल के जंगल क्षेत्र से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचा हो सकता है।------


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.