राह चलती युवती पर मनचले ने की टिप्पणी, फिर पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा सलाखों के पीछे !

 

क्या महिलाएं और युवतियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। सरेआम एक युवती के साथ बदतमीजी की गयी, राह चलती युवती पर बाइक सवार मनचले ने फबतियां कसी, बेहूदा टिप्पणी करते हुए कमेंट्स किये, लेकिन साहसी युवती ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मनचले को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। और जेल पहुंचाया। नज़ारा राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। बताया गया की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला। जहां उसने युवती के साथ अभद्रता की थी।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या नगर क्षेत्र में एक युवती अपने काम से जा रही थी। तभी एक युवक उसका पीछा करते हुए उस पर बेहूदा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा। युवती डरी नहीं बल्कि साहस दिखते हुए विरोध किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा टीम ने जांच पड़ताल शुरू की जहां आरोपी की पहचान 23 साल के अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से सीहोर का निवासी है जो वर्तमान में भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी करता है।

 

 

पुलिस ने आरोपी का उसी जगह से जुलूस निकाला जहां उसने अभद्रता की थी। ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश दिया जाए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।-

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.