सागर नगर निगम में कामकाज ठप! 13 सूत्रीय मांगों पर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

 

सागर नगर निगम में आज से कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से धरना दे रहे नगर निगम कर्मचारियों ने अब अनिश्चितकालीन कामबंद और कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले ही दिन कई विभागों में ताले लटक गए और निगम कार्यालयों में सन्नाटा पसरा नजर आया। नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी राजेश सिंह राजपूत, संयुक्त कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक और जिलाध्यक्ष सईदउद्दीन कुरैशी ने बताया कि कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महापौर, निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका था। लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि निगमायुक्त द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थापना शाखा और लेखा शाखा में लंबित मामलों का निराकरण नहीं किया गया। इसी वजह से कर्मचारियों को मजबूर होकर कामबंद हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति, हर महीने की 5 तारीख तक नियमित वेतन भुगतान, लगभग 8 करोड़ रुपये की जीपीएफ राशि और ढाई करोड़ रुपये की एनपीएस राशि कर्मचारियों के खातों में जमा कराना, नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति, समयमान वेतनमान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान और सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने जैसी मांगें शामिल हैं।

 

 

कर्मचारी संगठन स्थापना प्रभारी और लेखाधिकारी को हटाने की मांग पर भी अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने निगम परिसर में धरना देकर जमकर नारेबाजी की। वहीं, संगठन ने नगरवासियों से होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है। अब सबकी निगाहें निगम प्रशासन पर हैं कि बातचीत से समाधान निकलता है या सागर नगर निगम की यह हड़ताल और लंबी खिंचती है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.