जोश में होश में खो बैठा कुख्यात बदमाश, पुलिस को दी सीधी चुनौती, फिर उतर गई सारी हेकड़ी

 

 


ज़रा रुकिए, रुकिए पहले ये वीडियो देखिये स्कॉर्पियो से बाहर लटककर युवक अपनी बदमाशी जाहिर कर रहा है। उसके हाथ में बीयर का केन भी है जो उसका सेवन कर रहा है। दूसरे वीडियो में वह पुलिस को ऐसे बता रहा है जैसे बहुत बड़ा बदमाश हो। उसका सिक्का चलता हो। पुलिस उसके आगे कुछ भी नहीं। कार में उसके साथी भी मौजूद हैं जो पुलिस को अपशब्द कहते हैं। जोश में होश खोकर पुलिस को ही चुनौती दे डाली। फिर पुलिस ने इनका कुछ इस तरह से इलाज किया। ये तस्वीरें भी आपके सामने हैं। ये मामला एमपी के खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। जहां वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाश समेत उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया और तरीके से हजामत बना दी। जो पहले पुलिस को चुनौती दे रहे थे वही बाद में कह रहे हैं की पुलिस उनकी बाप है।

तो चलिए आपको पूरा मामला समझा देते हैं। खंडवा में आदतन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जो खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहा था। यही नहीं पुलिस वाहन के बाजू से हूटर बजाते हुए निकले और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होते ही अल बख्श उर्फ़ अमन लाला को पुलिस ने दबोच लिया। जिसकी सारी हेकड़ी भी निकाल दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसका जुलूस भी निकाला। जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांगते हुए नज़र आ रहा है। साथ ही अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है भी कह रहा है।

दरअसल शहर में अपराध और दहशत फैलाने वाला अल बख्श उर्फ अमन लाला अपराध जगत में अपनी पहचान बनाने इंदौर के एक कुख्यात बदमाश से प्रभावित होकर शहर में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी पर लूट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं। रात के समय अमन लाला अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में हूटर बजाते हुए शहर में घूम रहा था। पुलिस वाहन को देखते ही उसने और तेज हूटर बजाया। वहीं पुलिस कर्मियों पर टिप्पणी की। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जो तेजी से वायरल हो गया। मामला एसपी के संज्ञान में आया जहां कोतवाली थाना प्रभारी को दिए निर्देश पर कुछ ही घंटों बाद आरोपी को दबोच लिया गया। जिसके बाद उसका जुलूस निकाला।
मामले में एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने जानकारी दी।---


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.