हाईटेंशन तार टूटकर गिरा सड़क पर, चिंगारी उठने के बीच पास से निकलते रहे राहगीर

 


रात के समय हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे दहशत फ़ैल गयी। काफी देर तक तार सड़क पर पड़ा रहा। जिसमें से चिंगारियां निकल रही थी। हैरानी की बात ये है की पास से ही राहगीर भी गुजर रहे थे। जिस वजह से अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। छोटी सी गलती काफी बड़ी साबित हो सकती थी। समय रहते बिजली सप्लाई बंद कराई गयी। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। तस्वीरें एमपी के मुरैना के सबसे व्यस्ततम इलाके वेयरहाउस रोड की हैं। जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। बारिश की वजह से सड़क गीली थी जिससे ख़तरा ज्यादा बना हुआ था। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य करते हुए सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त की।

बताया जा रहा है की आनंदी वाटिका के सामने रात के समय करीब एक स्पाइन का हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसमें करंट दौड़ रहा था। साथ ही चिंगारियां निकल रहीं थी। लेकिन हैरानी की बात ये है की लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वहां से निकल रहे थे। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है। बारिश होने से सड़क गीली थी जिससे ख़तरा ज्यादा था। पास ही एक कार भी खड़े हुई थी। हालांकि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आ पाया। लोगों ने बिजली विभाग को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद सप्लाई बंद की गयी। और फिर सुधार कार्य किया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है की शहर में जर्जर बिजली लाइनों की जांच कर समय रहते उनकी मरम्मत कराई जाए। जिससे आगे इस तरह की घटनाएं न हो।-


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.