चंद सेकंडों में ताश के पत्तों की तरह ढह गई पांच मंज़िला इमारत, मची अफरा-तफरी,लाइव वीडियो आया सामने

 

एक पांच मंज़िला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर चंद सेकंडों में ढह गई। इस घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मलबे के नीचे करीब दो मोटरसाइकिल और कार दब जाने से वह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस दौरान सबसे गनीमत की बात ये है की कोई इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ी घटना घट जाती। तस्वीरें जबलपुर के बड़ा फुहारा इलाके से सामने आई हैं। जहां बीते मंगलवार को शाम के समय अचानक मकान ढहने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई थी। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद दुकानदार और व्यापारी बुरी तरह सहम गए।

 

 

बताया गया की शहर के व्यस्ततम बड़ा फुहारा क्षेत्र में स्थित करीब चालीस साल पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। बाजार बंद होने से इमारत के अंदर कोई मौजूद नहीं था। जिससे जनहानि नहीं हो पाई। लेकिन बिल्डिंग गिरने के दौरान लोग अपनी जान बचाने सुरक्षित जगहों पर भागे।

 

 

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बड़ा फुहारा क्षेत्र में राजा जैन की पांच मंजिला इमारत है। जिसके निचले हिस्से में दुकान संचालित होती थी। जबकि ऊपर के हिस्से का उपयोग गोदाम के रूप में किया जाता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। राहत की बात ये रही की घटना के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था।

 

 

जब इमारत गिरी तब जोरदार धमाके की आवाज आई जिससे इलाका गूंज उठा। और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। जहां मलवा हटाने के काम शुरू किया गया था।
प्रशासन ने इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.