प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, दो आरक्षक लाइन अटैच, दो को जेल !

 

VIP दर्शन के नाम पर गुजरात से आये श्रद्धालुओं के साथ कथित ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग और तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर से सामने आये इस घटनाक्रम में एसपी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं मंदिर के सुरक्षा गार्ड और एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है की श्रद्धालुओं से 13 हजार 200 रूपये लेकर VIP दर्शन कराने का झांसा दिया गया था। मामला खंडवा जिले से सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जो श्रद्धालुओं से बनवाया गया था। जिसमें शिकायत न करने की बात कही गयी थी।

 

 

बताया जा रहा है की गुजरात से आई श्रद्धालुओं की एक टोली ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। मंदिर में भीड़ ज्यादा होने से श्रद्धालुओं ने वहां मौजूद आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर से जल्द दर्शन कराने की बात कही। आरोप है कि आरक्षक ने VIP दर्शन का भरोसा दिलाकर स्थानीय प्रशासन के प्रोटोकॉल लिंक का उपयोग किया और श्रद्धालुओं से 13 हजार 200 रुपये वसूल लिए। यह राशि मंदिर प्रबंधन के खाते में जमा नहीं कराई गई। मामला सामने आते ही तूल पकड़ गया। एसपी अगम जैन ने तत्काल कार्यवाई कर आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर और आरक्षक अमन को लाइन अटैच कर दिया। वहीं मांधाता थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक दोनों आरक्षकों का मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

 

वहीं जांच में मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षा गार्ड संजय मोरे और फोटोग्राफर सचिन अग्रवाल की भूमिका सामने आई। जहां मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा।

फिलहाल पुलिस की आगे की जांच जारी है। मामले में एडिशनल एसपी देहात गजेंद्र सिंह कंवर ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.