शादी के 9 दिन पहले दूल्हा पक्ष ने शादी से किया इंकार, दुल्हन डिप्रेशन में अस्पताल में भर्ती, धोखाधड़ी का आरोप !

 

शादी के महज 9 दिन पहले दूल्हे के परिवार ने कुछ ऐसा काम किया की दुल्हन डिप्रेशन में चली गयी उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं अब पूरा परिवार मायूस है समाज में बदनामी होने से चिंतित हैं। पीड़ित परिवार ने धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। घटनाक्रम उज्जैन जिले के जयसिंहपुरा क्षेत्र का है। दरअसल दूल्हा पक्ष ने बिना किसी ठोस कारण के अचानक रिश्ता तोड़ दिया। वो भी उस समय जब शादी की शहनाइयां बजने वाली थी। खुशियां दहलीज पर थी लेकिन अचानक से सब बिखर गया।

 

 

 


बताया गया की शादी की निर्धारित तारीख से 9 दिन पहले दूल्हे वालों द्वारा रिश्ता तोड़े जाने के बाद अब युवती का परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है।सबसे ज्यादा इसका असर दुल्हन को हुआ वह गंभीर डिप्रेशन में चली गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता की मां और नाना न्याय की उम्मीद में प्रशासनिक अधिकारियों और थानों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें केवल मायूसी ही हाथ लग रही है।

 

 

 

 

युवती के नाना मुकेश कसेरा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उनकी नातिन प्रिया जैन की सगाई कुलदीप पिता पुखराज जैन के साथ तय हुई थी। 11 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई थी। परिवार ने अपनी जमा-पूंजी लगाकर धर्मशाला, बैंड-बाजे और अन्य तमाम तैयारियां पूरी कर ली थीं। उनका आरोप है कि सब कुछ तय होने के बावजूद 2 जुलाई को अचानक लड़के और उसके परिजनों ने बिना किसी ठोस वजह के शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि एन मौके पर मिले इस धोखे ने न केवल उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को तार-तार किया है बल्कि एक होनहार बेटी के भविष्य को भी अनिश्चितता के अंधेरे में धकेल दिया।

 

 

 

 


वहीं परिजनों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने न्याय की आस में एसपी कार्यालय से लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई तक के दरवाजे खटखटाए। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती बेटी को देखकर परिवार का बुरा हाल है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। परिवार ने कड़ी कार्यवाई की मांग की। पीड़िता के नाना ने महाकाल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कार्रवाई है।


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.