फायर सेफ्टी जांच के दौरान निगम अधिकारी को पीटा, होटल संचालक पुत्र ने की मारपीट, मामला दर्ज

 

होटल में फायर सेफ्टी की जांच करने गए नगर निगम के अधिकारी के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है होटल संचालक के बेटे पर पिटाई करने के गंभीर आरोप हैं। जिसके बाद अधिकारी की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना उज्जैन जिले के महाकाल थाना अंतर्गत जयसिंहपुरा इलाके की है।

 

 

 


बताया जा रहा है की थाना महाकाल थाना क्षेत्र में एक होटल में सुरक्षा मानकों की पड़ताल करने पहुंचे फायर अधिकारी के साथ होटल संचालक के पुत्र ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उन पर हाथ भी उठा दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के मुताबिक शहर में हाल के दिनों में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए वह प्रशासन के आदेश पर कई होटलों और होम-स्टे में फायर सेफ्टी ऑडिट करने निकले थे। इसी को लेकर वह जयसिंहपुरा स्थित पीताम्बरा रेजीडेंसी पर जांच करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग से बचाव के लिए कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे। जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

 

 

 

 

 

जब उन्होंने होटल संचालक रौनक आरोन्या के बेटे विकास आरोन्या को इन खामियों से अवगत कराते हुए आपत्ति जताई, तो विकास ने अचानक अपना आपा खो दिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर अधिकारी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

 

 

 

 

 

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया की सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। होटल के अन्य सुरक्षा दस्तावेजों और अनुमति को भी खंगाला जा र


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.