सागर- सोयाबीन का खराब बीज बेचने और खाद के ज्यादा दाम वसूलने के आरोप, दुकान पर किसानों का हंगा-मा !
सागर जिले के खुरई में सोयाबीन का खराब बीज बेचने और खाद के ज्यादा पैसे लेने को लेकर किसानों ने दुकान पर ही जमकर हंगामा कर दिया। जिस वजह से आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। वहीं किसानों की शिकायत के बाद कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ये पूरा मामला खुरई के नगर पालिका के सामने का बताया जा रहा है। जहां वर्धमान एजेंसी पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है की जो बीज उन्होंने खरीदा था वह उगा नहीं है जो अंदर ही अंदर सड़ रहा है। वहीं कृषि कार्यालय में शिकायत भी की थी। लेकिन कोई भी अधिकारी जांच करने नहीं आया।
बताया जा रहा है की नगर पालिका के सामने स्थित वर्धमान ऐजेंसी पर कुछ किसानों ने पहुंचकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि एजेंसी मालिक ने उन्हें खराब बीज थमा दिया। जिससे उनकी फसल का अंकुरण नहीं हुआ और बड़ा नुक्सान हो गया। किसानों ने बताया कि केशव ब्रांड नाम का सोयाबीन बीज लिया था। बोवनी के 7 दिनों बाद तक अंकुरण नहीं निकला था। उन्होंने मामले की शिकायत कषि विभाग के अधिकारियों से की है। ऐसे ही अन्य किसान ने शिकायत की है की वर्धमान एजेंसी से नेशनल फर्टीलाईजर्स नाम की कंपनी की खाद खरीदी थी। बोरी पर खाद के 50 किलो खाद के दाम सब्सिडी के बाद 1450 रुपए लिखे हुए हैं। जबकि दुकानदार ने खाद उसे 21 सौ रुपये में दी थी। जिसके बाद तुरंत ही कषि अधिकारी को शिकायत की है।
दुकानदार ने कहा कई वह ज्यादा दाम नहीं ले रहे हैं जो एमआरपी लिखी होती है उतने पैसे ही लिए जाते हैं। किसान जो बोरी बता रहे हैं वह हमारे यहां की है ही नहीं। वहीं कृषि विभाग का कहना है की सैंपल जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद स्थिति साफ़ हो जाएगी।